फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP workers angry over comments on MP Iqra Hasan, demand for action

Saharanpur News: सांसद इकरा हसन पर टिप्पणी से सपाइयों में रोष, कार्रवाई की मांग

Sun, 20 Jul 2025 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
SP workers angry over comments on MP Iqra Hasan, demand for action
एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सपा के पदा​धिकारी,स्रोत पार्टी
- योगेंद्र राणा पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से मिले सपा नेता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कैराना सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से सपाइयों में रोष है। आरोपी योगेंद्र राणा पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा पार्टी नेताओं के साथ पुलिस लाइन पहुंचे।
टिंकू अरोड़ा ने कहा कि करणी सेना के तथाकथित पदाधिकारी मुरादाबाद निवासी योगेंद्र राणा, जो किसी पद पर भी नहीं है। उन्होंने सांसद पर जो टिप्पणी की है वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। पुलिस को चाहिए कि उन पर केस दर्ज कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उनके द्वारा की गई टिप्पणी न केवल सांसद के पद का अपमान है, बल्कि महिलाओं और बेटियों का भी अपमान है। इसे लेकर लोगों में रोष है, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस लाइन पहुंचने वालों में सपा के वरिष्ठ नेता फैसल सलमानी, वासिल तोमर, बालिस्टर गुर्जर, सुमित गुर्जर, शिवम गुर्जर, शिवांग शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

- योगेंद्र राणा मूर्ख और संस्कारहीन व्यक्ति, कार्रवाई हो
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ सपा नेता ममता चौधरी ने भी योगेंद्र राणा की टिप्पणी की निंदा की है। उनका कहना है कि योगेंद्र राणा की भाषा से उसके संस्कारों का पता चलता है। वह मूर्ख होने के साथ ही संस्कारहीन व्यक्ति है, जिसने राजपूतों की संस्कृति को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन एक सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं, जिन पर अभद्र टिप्पणी कर सांसद की गरिमा और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने न्यायालय, सरकार और महिला आयोग से अपील की है कि वह मामले का संज्ञान लेकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed