फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sow with the intercropping of oilseeds and pulse crops

Saharanpur News: तिलहनी और दलहनी फसलों की सहफसल के साथ करें बुआई

Thu, 24 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sow with the intercropping of oilseeds and pulse crops
कार्यक्रम को सम्बोधित करते ब्लाक प्रमुख चौ. विश्वास सिंह - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। साढ़ौली कदीम ब्लॉक के प्रमुख चौ. विश्वास सिंह ने कहा कि तिलहनी एवं दलहनी फसलों को सहफसल के साथ बुवाई कर किसान बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय बीज गोदाम गंदेवड़ में कृषि निवेश मेले में ब्लॉक प्रमुख चौ. विश्वास सिंह ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचना चाहिए। शासन द्वारा किसान हित में संचालित योजनाओं को संबंधित कर्मी किसानों से समय-समय पर साझा कर उन्हें लाभ प्रदान कराने का कार्य करें। जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह ने कहा कि किसान गन्ने की फसल के साथ लहसुन, सरसों, मसूर, मटर एवं अन्य सहफसलो की बुवाई कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि किसान फसल चक्र अपनाते हुए फसलों की बुवाई करें। लगातार एक फसल की बुवाई करते रहने से भी पैदावार प्रभावित होती है। किसानों को चाहिए कि वे किसी भी प्राकृतिक जोखिम से बचने के लिए अपनी फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा अवश्य कराएं। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, नेपाल सिंह, महकार सिंह, अनुज कुमार, सूर्यकांत, श्याम सिंह, अंचल, मुकेश काम्बोज, जनेश्वर प्रसाद, आमिर हुसैन, चौ. हाशिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed