{"_id":"627166ab66fd474acd7b19ad","slug":"soot-ship-on-the-pictures-of-great-men-trying-to-spoil-the-atmosphere-saharanpur-news-mrt5870882113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के चित्रों पर कालिख पोत माहौल खराब करने की कौशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के चित्रों पर कालिख पोत माहौल खराब करने की कौशिश
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव मौरा में असामाजिक तत्वों ने होर्डिंग्स पर लगे महापुरुषों के चित्र पर कालिख पोतकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोबारा होर्डिंग्स लगाने पर सहमति दे दी।
गांव मौरा में लिंक नहर से ठाकुरद्वारा मंदिर से होकर जाने वाले मार्ग पर सालों से राजा मिहिरभोज व पृथ्वीराज चौहान के फोटोयुक्त होर्डिंग्स लगा रखे हैं।
सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने होर्डिंग्स पर लगे महापुरुषों के फोटो पर तारकोल से कालिख पोत कर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुबह होर्डिंग्स पर लगी कालिख की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी तत्काल गांव पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोबारा होर्डिंग्स लगवाने पर सहमति जता दी।
ग्राम प्रधान दिलबाग सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि किसी असामाजिक तत्व ने ऐसा किया है तो दूसरा होर्डिंग्स लगवा दिया जाएगा। गांव में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। थानाध्यक्ष शोवीर नागर का कहना है कि मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया से ही जानकारी मिली थी। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।