फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son killed father with shovel in property dispute

Saharanpur News: संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को मारा फावड़ा

Sun, 18 Jun 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Son killed father with shovel in property dispute
बड़गांव में बेटे द्वारा घायल किया गया पिता लक्ष्मीचंद
बड़गांव। गांव झबीरन में संपत्ति बंटवारे को लेकर बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को फावड़ा मारकर गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नानौता में भर्ती कराया। मौके से बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घायल के बेटे और दो पोतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव झबीरन निवासी लक्ष्मीचंद (90) का मकान नानौता-बड़गांव मार्ग पर स्थित है। इसमें लक्ष्मीचंद व उसकी पत्नी सोमती रहते हैं। बेटे द्वारा देखभाल व रोटी नहीं देने पर लक्ष्मीचंद ने कुछ दिन पूर्व अपना मकान अपनी पांच बेटियों के नाम कर दिया जो बुजुर्ग दंपती की देखभाल कर रही थी। शनिवार की सुबह जब लक्ष्मीचंद अपनी पत्नी सोमती एवं बेटियों तथा दामाद के साथ अपने मकान पर पहुंचा तो उसे वहां देख उसका बेटा बिजेन्द्र व पौत्र सोनू , नीटू आग बबूला हो गए। उनके बीच जमकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान विजेंद्र ने लक्ष्मीचंद पर फावड़े से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने फावड़े को अपने कब्जे में लेकर आरोपी बेटे विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed