फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   So far only 5.2 percent of the target has been procured by the government of wheat.

अब तक लक्ष्य का मात्र 5.2 प्रतिशत ही हुई गेहूं की सरकारी खरीद

Mon, 23 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
So far only 5.2 percent of the target has been procured by the government of wheat.
सहारनपुर। बाजार में बढ़िया भाव के चलते इस बार गेहूं की सरकारी खरीद अब तक नाममात्र की हुई है। शासन ने इस बार जनपद को गेहूं खरीद का लक्ष्य 1,16,000 मीट्रिक टन का दिया है, जबकि अब तक जिले में मात्र 5985.421 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। जो लक्ष्य का 5.2 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन

किसानों को हर सूरत में न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। इस बार भी जिले में 92 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद करायी जा रही है, लेकिन मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक भाव होने के चलते सरकारी खरीद पिछड़ रही है। सरकार ने इस बार जनपद को 1,16,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य पूरा करने की तमाम कवायद के बावजूद सरकारी गेहूं खरीद में इजाफा नहीं हो सका है। एक अप्रैल से शुरू हुए सीजन के बाद अब किसानों के पास भी नाममात्र का गेहूं बेचने के लिए बचा है। ऐसे में सरकारी गेहूं खरीद का आंकड़ा लक्ष्य का 10 फीसदी से भी कम रहने की उम्मीद है। हालांकि सरकारी क्रय केंद्र अभी जून महीने तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

बाजार भाव बढिया रहने का असर
सरकार ने इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर रखा है, जबकि मंडियों में 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक की दर से गेहूं बिक रहा है। ऐसे में किसान सरकारी क्रय केंद्रों की बजाए मंडी में गेहूं ला रहे हैं या फिर ग्राम व्यापारियों को बेच रहे हैं। इसके चलते सरकारी गेहूं खरीद प्रभावित हुई है। अब तक लक्ष्य का मात्र 5.2 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हो सकी है। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में पांच वर्षों में गेहूं खरीद (मीट्रिक टन)
वर्ष लक्ष्य खरीद
2017-18 141000 45981.35
2018-19 58200 72413.32
2019-20 72500 50356.26
2020-21 72500 59728.61
2021-22 कोई नहीं 108657.87
नोट: खाद्य विपणन विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed