फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smuggler arrested with rare species of snake

दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ तस्कर दबोचे

Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with rare species of snake
नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर। - फोटो : SAHARANPUR
दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने दुर्लभ सांप समेत एक तस्कर को पकड़ा है। वह इस सांप को लाखोें रुपये कीमत में बेचने की कोशिश में था। इससे पहले भी जिले में दुर्लभ प्रजाति के सांपों को बरामद किया जा चुका है।
नगर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि ढमोला नदी पुल के पास से आरोपी मुंतजिर निवासी छजपुरा थाना जनकपुरी को गिरफ्तार किया गया। उससे एक प्लास्टिक का डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें दुर्लभ रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप बरामद था। मुंतजिर इस सांप को लाखों रुपये में बेचने की फिराक में घूम रहा था। इस काम में उसके कई साथी भी संलिप्त हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़े गए तस्कर
दो माह पूर्व चिलकाना पुलिस ने रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने उसे बेचने की डील लाखों रुपये में की थी। एक साल पहले थाना सरसावा पुलिस ने जाबिर और इस्तखार निवासी समसपुर को रेड सैंड बोआ के साथ दबोचा था। डेढ़ साल पहले भी नकुड़ पुलिस ने चार तस्करों को इस सांप के साथ पकड़ा था। इन तस्करों से 10 लाख से अधिक की राशि भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों के पास मिलता है रेड सैंड बोआ
सहारनपुर वन प्रभाग के जिला वन अधिकारी विजय सिंह का कहना है कि रेड सैंड बोआ के बारे में विभागीय स्तर पर संपर्क किया जा रहा है। उनकी टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि किन वन्य क्षेत्रों से ये सांप लाए जाते हैं और कहां बेचे जाते हैं। यह सांप नदियों के पास रेतीले क्षेत्रों में मिलता है। धूप निकलने पर बिलों से बाहर आता है। यह तेज गति से दौड़ नहीं पाता है। इसलिए आसानी से तस्कर इसे पकड़ लेते हैं।

तंत्रमंत्र में करते हैं इस्तेेमाल
अंधविश्वास के चलते इस सांप का प्रयोग तांत्रिक क्रियाओं में भी किया जाता है। बताते हैं कि तस्कर इस सांप को दो से 10 लाख रुपये तक बेचते हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा तस्कर से बरामद किया गया दुर्लभ प्रजाति का सांप।

कोतवाली पुलिस द्वारा तस्कर से बरामद किया गया दुर्लभ प्रजाति का सांप।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed