फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart class will be ready in 51 council schools

51 परिषदीय विद्यालयों में तैयार होगी स्मार्ट क्लास

Tue, 20 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smart class will be ready in 51 council schools
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके पीछे मकसद परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों की तरह प्रोजेेक्टर और इंटरनेट सुविधा देकर आधुनिकता की दौड़ में शामिल करना है। यह निर्णय स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का है। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 51 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें 44 प्राथमिक एवं सात उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। अभी तक इन विद्यालयों की स्थिति ऐसी है कि प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में बच्चों के पास बैठने के लिए बेंच तक नहीं है। उन्हें टाट पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। पढ़ाई के लिए कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड बने हैं, जिन पर चाक के जरिए शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही इन विद्यालयों में एक-एक कक्षा को स्मार्ट क्लास बनाया जाएगा, जिसमें कक्ष की रंगाई और पुताई से लेकर उसमें फर्नीचर, प्रोजेक्टर, लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। यह सभी कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत होंगे। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ माह में यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह आएगी लागत
51 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार करने में एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। एक अनुमान के अनुुसार प्रत्येक विद्यालय पर दो से ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना एक हजार करोड़ रुपये की है। जिसमें से विद्यालयों के लिए एक से सवा करोड़ रुपया खर्च करना मुश्किल काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 विद्यालयों में बनाई जा रही स्मार्ट क्लास
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों ने नवंबर 2020 में शहर के 20 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने की शुरूआत की थी। इनमें परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं। मगर अब अधिकारियों ने सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है।

- शिक्षा बुनियादी और महत्वपूर्ण जरूरत है। कॉन्वेंट विद्यालयों की अपेक्षा परिषदीय विद्यालय काफी पिछड़े हुए हैं। ऐसे में हमने स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर के सभी परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार कराने का निर्णय लिया है। जिससे की गरीब से गरीब परिवार के बच्चे को आधुनिक संसाधनों के साथ पढ़ाई करने का अवसर मिल सके।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed