फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart city...instead of making it spoiling the face of the city

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी...बनाने की बजाय बिगाड़ रहे शहर की सूरत

Wed, 28 Jun 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smart city...instead of making it spoiling the face of the city
- महानगर में सड़कों के निर्माण के बाद किए जा रहे कार्य
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत संचालित परियोजनाओं में विभागीय तालमेल के अभाव से शहर की सूरत बनने की बजाय और बिगड़ रही है। नियोजित तरीके से कार्य नहीं होने के कारण करोड़ों रुपये की परियोजनाएं बदसूरत नजर आ रही हैं। हैरत यह है कि योजना से जुड़े उच्चाधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
योजना के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा स्मार्ट रोड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जीपीओ रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया गया है। इस मार्ग पर डिवाइडर के साथ ही दोनों ओर फुटपाथ बनाए गए हैं। फुटपाथ और सड़कों के बीच में कई पेड़ आ रहे थे, जिनको सड़क और फुटपाथ बनाने से पहले हटाने की बजाय अब कार्य पूर्ण होने के बाद काटा जा रहा है। इससे नई बनी सड़क को खोदा जा रहा है।
विज्ञापन

पुल जोगियान से पुल खुमरान तक भी स्मार्ट रोड बनाई गई है, लेकिन फुटपाथ बनाने के बाद अब उसमें बदलाव किया जा रहा है। फुटपाथ को जगह-जगह से तोड़कर उस पर लोहे के खूंटे गाड़े जा रहे हैं, ताकि कोई वाहन फुटपाथ पर न खड़ा करें। इन्हें लगाने की वजह से टाइल्स को खोदकर सड़क किनारे छोड़ा गया है। करीब एक सप्ताह से मलबा सड़क और फुटपाथ पर बिखरा है, साथ ही इससे फुटपाथ की सूरत भी बिगड़ी है। कई जगहों पर फुटपाथ बनाया ही नहीं गया है, जबकि कई जगह से फुटपाथ एक से डेढ़ फीट तक धंस गया है, जिससे उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कभी भी हो सकता है हादसा
जीपीओ रोड पर कई जगहों पर पेड़ों को करीब छह इंच से आठ इंच ऊपर से काटकर छोड़ दिया गया है। छोड़ा गया जड़ से ऊपर का हिस्सा सड़कों पर निकला हुआ है, जो हादसे की वजह बन सकता है। रात में स्ट्रीट लाइटें बंद रहने की वजह से अक्सर इस मार्ग पर अंधेरा रहता है। ऐसे में कोई भी दुपहिया या चौपहिया वाहन सवार छोड़े गए पेड़ के हिस्से से टकराकर हादसे के शिकार हो सकते हैं।
-----
सड़क के स्तर पर फुटपाथ
घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक बनाए जा रहे स्मार्ट रोड की फुटपाथ का कार्य काफी पहले पूरा किया जा चुका है। सड़क पर अभी तक एक ही लेयर बिछाई गई है। अभी से कई जगहों पर फुटपाथ सड़क के स्तर से मुश्किल से दो से तीन इंच ऊंचा रह गया है। ऐसे में दूसरी लेयर डलने के बाद फुटपाथ सड़क के स्तर पर आ जाएगा, जिससे फुटपाथ और सड़क में अंतर नाम मात्र का रह जाएगा।

-----
वर्जन:-
जीपीओ रोड पर वन विभाग को काफी समय से पेड़ काटने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन अब वह सड़क बनने के बाद पेड़ काट रहे हैं, जिससे समस्या बन गई है। पुल खुमरान के पास फुटपाथ पर वाहनों को चढ़ने से रोकने के लिए लोहे के खूंटे लगाए जा रहे हैं, जहां भी सड़क या फुटपाथ खराब स्थिति में है उसे ठीक कराया जाएगा।
---अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed