{"_id":"58b45fbe4f1c1bdf66830926","slug":"smart-city-team-began-preparations-incomplete-reprimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों पर स्मार्ट सिटी टीम को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों पर स्मार्ट सिटी टीम को लगी फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की बैठक में कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना को लेकर सहारनपुर के अधिकारी कितने गंभीर हैं? इसका खुलासा सोमवार को हुई लोकल प्रेजेंटेशन के दौरान हो गया। प्रेजेंटेशन में मौजूद कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने तैयारियों पर सवाल उठाते हुए जब नगरायुक्त और कंसलटेंट एजेंसी के अधिकारियों से जवाब मांगा तो वह इधर-उधर की बात करते दिखे।
नगरायुक्त के जवाब न देने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने तैयारी को हवाई बताते हुए जमीनी स्तर पर जाकर काम करने के निर्देश दिए।योजना का चौथा चरण चल रहा है।
इस चरण की पहली प्रेजेंटेशन 27 जनवरी को लखनऊ में हो चुकी है, जिसमें सहारनपुर के प्रस्ताव में खामियां निकालते हुए सुधार के निर्देश दिए गए थे। अगले महीने सेकेंड प्रेजेंटेशन होनी है।
विज्ञापन
उससे पहले सहारनपुर ने सोमवार को लोकल स्तर पर प्रेजेंटेशन रखी, जो अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में हुई। कमिश्नर एमपी अग्रवाल और डीएम शफकत कमाल को भी इसके लिए बुलावा भेजा गया था।
मंच पर कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम शफकत कमाल, नगरायुक्त ओपी वर्मा, एसडीए के वीसी वेदप्रकाश, एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह, नोडल अधिकारी पीके मित्तल मौजूद थे।
इसके बाद कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधि ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन शुरू की। प्रेजेंटेशन के बाद कमिश्नर ने तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कुछ सवालों के जवाब मांगे तो कंसलटेंट एजेंसी और नगर निगम के अधिकारी इधर-उधर की बात करने लगे।
कमिश्नर ने तैयारियों को हवाई बताते हुए नगरायुक्त समेत पूरी स्मार्ट सिटी टीम के कार्य पर असंतोष जताया। साथ ही जमीनी स्तर पर जाकर काम करने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी योजना में पहले चरण से शामिल है। पहले चरण में रहे कुल 98 शहरों की चयन प्रक्रिया में सहारनपुर का 92वां स्थान रहा था। इसकी वजह सहारनपुर की अधूरी तैयारी ही बनी थी।
बाद के दो चरणों में भी सहारनपुर अपनी गलतियों से सबक नहीं ले सका, जिसकी वजह से लगातार तीन चरणों में बाहर होता गया। कमिश्नर ने पूर्व की तैयारियों पर भी सवाल उठाया। वर्तमान में चौथा चरण चल रहा है, जिसमें सहारनपुर जनपद तैयारियों में जुटा है।
प्रेजेंटेेशन में बुलाए गए शहर के गणमान्य लोगों ने भी निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाए। पांवधोई नदी का उद्धार भी योजना के तहत कराया जाना है।
इस पर एक पत्रकार ने पांवधोई की सफाई के लिए बनी समिति और निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। एक व्यक्ति ने मंडी समिति रोड पर बीच में बनी नगर निगम की आली की चुंगी की वजह से राहगीरों को हो रही समस्याओं को उठाया। अन्य कई लोगों ने भी स्मार्ट सिटी की दिशा में की जा रही तैयारियों पर असंतुष्टि जताई।
कमिश्नर ने जब तैयारियों को अधूरा बताया तो कंसलटेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम ने कई सरकारी विभागों से जानकारी मांगी थी, जिनमें से कई विभागों ने अभी तक जानकारी नहीं दी थी।
ऐसे में कुछ खामियां रह गई हैं। इस पर भी कमिश्नर ने कहा कि यदि कोई विभाग जानकारी नहीं दे रहा है तो इसकी उनको जानकारी दी जाए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि डा. एके त्रिपाठी ने उनके विभाग से कोई जानकारी न मांगे जाने की बात कमिश्नर से कही।
कमिश्नर ने ब्यौरा न देने वाले विभागों के अधिकारियों की लखनऊ प्रेजेंटेशन से पहले बैठक बुलाने के निर्देश नगरायुक्त ओपी वर्मा को दिए। लखनऊ में होने वाली सेकेंड प्रेजेंटेशन पहले 28 फरवरी को होनी थी, जिसकी डेट बढ़ा दी गई है। नोडल अधिकारी पीके मित्तल ने बताया कि सेकेंड प्रेजेंटेशन अब चार मार्च को होगी। उसी की तैयारियों में सहारनपुर जुटा है।