{"_id":"6b09b60aade8562803039a77","slug":"four-murders-in-a-gang-war-ravi-rathi-from-baghpat-operating-the-bhau-gang-from-georgia-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में चार हत्याएं: जॉर्जिया में बैठकर भाऊ गैंग को चला रहा बागपत का रवि राठी, ली हत्याकांड की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार में चार हत्याएं: जॉर्जिया में बैठकर भाऊ गैंग को चला रहा बागपत का रवि राठी, ली हत्याकांड की जिम्मेदारी
Fri, 27 Nov 2026 10:26 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:26 PM IST
सार
Baghpat News: रोहतक के मिलन ढाबे में बुधवार रात चौहरा हत्याकांड हुआ। इसमें विनित, रिंकू, यश और हिमांशु की मौत हो गई। भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर इसे रोहित बजरंग व सोनू डीघल की हत्या का बदला बताया है। बागपत का रवि राठी इस गैंग को चला रहा है।
विज्ञापन
बागपत का रवि राठी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में गैंगवार में चार हत्याएं होने के बाद बागपत का गांगनौली गांव एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। गांगनौली का 50 हजार रुपये का इनामी रवि राठी जॉर्जिया में बैठकर हिमांशु भाऊ गैंग का संचालन कर रहा है। उसी के इशारे पर रोहतक में होटल पर चार युवकों की हत्या की गई।
रवि राठी पांच साल पहले गांगनौली के पप्पू हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से कभी तारीख पर नहीं गया। उसी मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

Trending Videos
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की हत्या के बाद हिमांशु भाऊ के गैंग के रवि राठी का नाम सुर्खियों में है, जो बागपत के गांगनौली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दोघट और बड़ौत कोतवाली में चार हत्याओं समेत 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2011 से 2014 तक एक लाख रुपये के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली ने भाई रवि राठी और अपने साथी अमित उर्फ सद्दाम के साथ मिलकर रंजिश में रामवीर पक्ष के कई लोगों की हत्या की थी।
विज्ञापन
रोहतक के मिलन ढाबे पर गैंगवार में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रवि गांगनौली तभी अपने भाई प्रमोद के साथ कई घटनाओं में शामिल रहा। जनवरी 2015 में पुलिस मुठभेड़ में रवि राठी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी प्रवीण उर्फ भगत निवासी एलम जिला शामली की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने रवि राठी को जेल भेज दिया। इसके बाद अगस्त 2015 में एक लाख रुपये के इनामी रवि के भाई प्रमोद राठी का गोली लगा शव लूंब गांव के खेतों के रास्ते पर पड़ा मिला था। उस समय रवि राठी जेल में बंद था।
पांच साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रवि ने अपने भाई प्रमोद के गैंग की कमान संभाल ली थी। इसके बाद उसने हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के बदमाशों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। हालांकि उसके बाद से बागपत जिले में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने का मामला सामने नहीं आया।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस ने गांगनौली और दोघट थाने में डेरा डाला
रोहतक में हुए चौहरे हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया गया कि मैं रवि राठी, मैं ही घटना का जिम्मेदार हूं। इसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम दोघट थाने और फिर गांगनौली गांव पहुंची। वहां रवि के आपराधिक रिकॉर्ड से लेकर उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और उसके साथियों का पता लगाने का प्रयास किया। हरियाणा पुलिस की टीम कई घंटे गांगनौली और दोघट थाने में डेरा डाले रही। इससे पहले भी हरियाणा पुलिस कई बार रवि की तलाश में गांगनौली में दबिश दे चुकी है। रवि राठी के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक और मां सुभाषना देवी प्रधान हैं।

दिसंबर 2024 में दुबई गया, वहां से जॉर्जिया चला गया
पुलिस के अनुसार, रवि राठी ने फर्जी नाम और दस्तावेज से अगस्त 2023 में दिल्ली में अपना पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद सात दिन के वीजा पर वह दुबई घूमने गया। सात दिन बाद वहां से वापस आने के बाद 12 दिसंबर 2024 में दोबारा दुबई गया। इसके बाद रवि के दुबई से वापस आने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली। अब जॉर्जिया में बैठकर रवि के द्वारा ही हिमांशु भाऊ गिरोह चलाने की जानकारी मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि रवि दुबई से जॉर्जिया चला गया।

गांव में वर्चस्व को लेकर शुरू हुई थी रंजिश
गांगनौली गांव में रामवीर व अमित उर्फ सद्दाम पक्ष के बीच वर्चस्व को लेकर वर्ष 2011 में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में अमित के साथ प्रमोद भी आ गया था। इसमें वर्ष 2014 तक रामवीर पक्ष के संजू, पप्पू, परीक्षित, रामवीर, उसकी पत्नी सरोज, बालेंद्र समेत अन्य की हत्या की गई थी। वर्ष 2015 में प्रमोद की गोली मारकर हत्या करके शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था, अजीत उर्फ हप्पू, परमवीर समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

ये बोले एसपी
हरियाणा पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। खुद ही गांगनौली गांव पहुंचकर छानबीन की। बाद में बागपत पुलिस को इस बारे में बताया।
- पूर्णेंदु सिंह, एसपी
ये भी देखें...
गैंगवार में चार हत्याएं: बागपत की जानवी की मुखबिरी पर पांच शूटरों ने बरसाईं गोलियां, रवि राठी गैंग का हाथ