{"_id":"6931e0507c365df43d09dc03","slug":"smart-city-projects-will-not-be-completed-within-the-stipulated-time-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-164271-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तय समय तक पूरी नहीं हो सकेंगी स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तय समय तक पूरी नहीं हो सकेंगी स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं
Fri, 05 Dec 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय मिला हुआ है, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं की लेटलतीफी के चलते वह तय समय तक पूरा होती नजर नहीं आ रही हैं।
केंद्र सरकार की मंशा प्रत्येक वर्ष 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। योजना में सहारनपुर का चयन वर्ष 2019 में हुआ था, लेकिन अभी तक सहारनपुर सभी परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सका है। बीते इन छह साल में स्मार्ट सिटी के अधिकारी बार-बार योजनाएं और परियोजनाएं बदलते रहे। कई परियोजनाओं का बजट और दायरा छोटा किया गया। अंत में कुल 102 परियोजनाएं पूरी करने पर मुहर लगी। परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बार-बार समय मिलता रहा। इसके बावजूद कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सकी हैं।
वर्तमान में दो बड़ी परियोजनाएं अधूरी हैं, जिनमें हैबिटेट सेंटर, ढमोला नदी पर बन रहा पुल भी शामिल हैं। हैबिटेट सेंटर को आनन-फानन में तैयार किया जा रहा है, जिसके ठेकेदार भी बदले गए हैं। उधर, ढमोला नदी पर बन रहे पुल का कार्य भी लटका हुआ है। देहरादून रोड की साइड के पहुंच मार्ग का कार्य करीब 60 फीसदी अधूरा है, जो 31 दिसंबर तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। मौके पर मिले कर्मचारियों ने पुल को तैयार होने में दो महीने और लगने की बात कही है।
विज्ञापन
उनका यह भी कहना था कि उन्हें पहुंच मार्ग को तैयार करने का कार्य तय समय से दो महीने देरी से मिला। इसकी वजह से कार्य देरी से ही पूरा होगा।