फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart city plan will get wings, Gaushala will be expanded

स्मार्ट सिटी योजना को लगेंगे पंख, गोशाला का होगा विस्तार

Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Smart city plan will get wings, Gaushala will be expanded
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के बजट से स्मार्ट सिटी सहारनपुर को पंख लगने की उम्मीद जगी है, साथ ही मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला का विस्तार होने तथा शहर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार ने बजट में प्रदेश के दस स्मार्ट सिटी का जिक्र किया है, जिनमें सहारनपुर का भी नाम शामिल है। इन दस शहरों के लिए दो हजार करोड़ रुपये जारी करने की बात कही गई है। इस लिहाज से सहारनपुर स्मार्ट सिटी के लिए 200 करोड़ रुपये खाते में आने की उम्मीद है। इसके अलावा कान्हा उपवन गोशालाओं के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। चूंकि सहारनपुर में नवादा रोड पर कान्हा उपवन गोशाला संचालित है, जिसकी सराहना प्रदेश सरकार के मंत्री भी कर चुके हैं। नगर निगम गोशाला का विस्तार करने की योजना बना रहा है। ऐसे में बजट से मिलने वाले अंश से नगर निगम को बल मिलेगा। इसके अलावा कचरे के निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं होना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती रहा है। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए 1400 करोड़ का बड़ा बजट रखा है। ऐसे में सहारनपुर नगर निगम को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। नगरीय सीवरेज एवं निकासी के लिए 175 करोड़ रुपये का बजट पूरे प्रदेश के लिए रखे जाने को ऊंट के मुंह में जीरा माना जा रहा है।
विज्ञापन

------ वर्जन
प्रदेश सरकार का बजट पूरी तरह सटीक है, जिससे नगर निगम को काफी फायदे होने की उम्मीद है। जहां स्मार्ट सिटी में बजट मिलेगा, वहीं कान्हा उपवन गोशाला के लिए पैसा आने से गोशाला का भी विस्तार हो सकेगा। - संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed