फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smack worth Rs 35 lakh recovered, a smuggler arrested

Saharanpur News: 35 लाख रुपये की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Smack worth Rs 35 lakh recovered, a smuggler arrested
देवबंद(सहारनपुर)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 35 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के तहत सीओ अशोक सिसोदिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। सीओ अशोक सिसोदिया व कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तस्कर को राज्य राजमार्ग स्थित सिल्वर पैराडाइज फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से 350 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा उसके पास से एक स्विफ्ट कार, 2210 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और एक बैग बरामद हुआ। आरोपी जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना के ग्राम परागपुर निवासी मुदस्सिर अली है। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद स्मैक बरेली से लेकर आया था। जिसे वह मुजफ्फरनगर बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed