फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sleep was broken after the deaths, a road was built overnight.

Saharanpur News: मौतों के बाद टूटी नींद, रातों-रात बना दी सड़क

Sun, 30 Nov 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sleep was broken after the deaths, a road was built overnight.
छुटमलपुर। सोना सैयद माजरा गांव के एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत के बाद एनएचएआई के अधिकारियों की नींद टूट गई। रातों-रात हादसे वाली जगह सर्विस रोड और अंडरपास के बीच की खाली जगह भरने के साथ ही रंबल स्ट्रिप बना दिए गए। अंडरपास के पास ग्लास स्क्रीन लगाए गए हैं। इसके साथ ही बंद ओवरब्रिज भी आनन-फानन में वाहनों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर हुए हादसे में सोना सैयद माजरा निवासी संदीप, उनकी मां रानी, बहन जूली, बहनाेई शेखर, भांजे अनिरुद्ध, मौसेरे भाई विपिन और भाई प्रदीप के ससुर उमेश की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त एनएचएआई ने ओवरब्रिज बंद कर रखा था, जिस कारण वाहन सर्विस रोड से गुजर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि ओवरब्रिज खुला होता तो हादसा नहीं होता। इसे लेकर ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे पर जाम लगाकर रखा था। हादसे के बाद एनएचएआई ने आनन-फानन में सोना सैयद माजरा के साथ ही बंद किए हुए हरोड़ा ओवरब्रिज को भी वाहनों के लिए खोल दिया था। इस पर से शनिवार को भी दिन भर वाहन दौड़ते रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार रात में ही एनएचएआई ने हादसे वाली जगह पर रंबल स्ट्रिप बनाने के साथ सर्विस रोड और अंडरपास के बीच की खाली जगह को भरते हुए वहां पर सड़क बना दी। इतना ही नहीं अंडरपास के दोनों तरफ ग्लास स्क्रीन लगा दी गई। हरोड़ा अंडरपास पर भी रंबल स्ट्रिप बनाने के साथ ही ग्लास स्क्रीन लगाने का काम किया जा रहा था। डिप्टी प्रोजेक्टर मैनेजर देवेंद्र कुमार खुद इस काम की माॅनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चमारीखेड़ा अंडरपास के पास भी यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed