फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six trains will run from tomorrow to express trains

कल से छह ट्रेनें पैसेंजर से एक्सप्रेस बनकर चलेंगी

Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six trains will run from tomorrow to express trains
सहारनपुर। काफी दिनों से बंद पड़ी छह ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। यह छह ट्रेन पहले पैसेंजर थीं, इनका संचालन अब एक्सप्रेस के रूप में होगा। इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक अनारक्षित टिकट पर ट्रेन में यात्रा नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

कोरोना काल में 24 मार्च के बाद से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद सहारनपुर से अंबाला, मुरादाबाद, मेरठ और दिल्ली सहित तमाम रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। बाद में अनलॉक में भी गाइडलाइन का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस दशा में यात्रियों को टिकट बुकिंग करानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

अब रेलवे ने सहारनपुर को दिल्ली, देहरादून, अंबाला और अन्य रूट पर अनारक्षित टिकट पर यात्रा सुविधा शुरू करते हुए सोमवार से कई ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है, जिसकी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के मुताबिक सोमवार 22 फरवरी से कई ट्रेनों का संचालन होना है, उसकी तैयारियां कर ली गई हैं। अनारक्षित टिकट पर भी इन ट्रेनों में यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रियों का राहत मिलेगी।
इन ट्रेनों का होगा संचालन
04501 -- सहारनपुर से ऊना हिमाचल
04502 - ऊना हिमाचल से सहारनपुर
04401 - दिल्ली से सहारनपुर
04402 - सहारनपुर से दिल्ली
04301 - मुरादाबाद से सहारनपुर
04302 - सहारनपुर से मुरादाबाद
09307 - इंदौर से चंडीगढ़ जंक्शन
09308 - चंडीगढ़ से इंदौर
09325 - इंदौर से अमृतसर
09326 - अमृतसर से इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed