फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six people from the same family turned out to be Corona positive

एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले

Tue, 30 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six people from the same family turned out to be Corona positive
कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगो का थर्मेल स्क्रीनिंग करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि सभी संक्रमित एक ही परिवार के हैं, जो संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों में दहशत की स्थिति है।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पहले देवबंद के गांव लालवाला निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त युवक हरिद्वार से लौटा था। चिकित्सा विभाग ने युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही परिजनों की सैंपलिंग कराई थी, जिनमें से छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। सभी लोग पांच दिन से होम क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आते ही चिकित्सा विभाग ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया है। साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही जनपद में पॉजिटिव मामलों की संख्या 390 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 343 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 47 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

नहीं मिलेगी घर छोड़ने की सुविधा
अभी तक चिकित्सा विभाग कोरोना मरीजों को ठीक होने पर फूल देकर सम्मान के साथ सरकारी एंबुलेंस से घर भेज रहा था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि शासन के नए आदेश के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने पर अब अस्पताल से अपने घर तक जाने की व्यवस्था खुद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed