फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six patients discharged from Kovid-19

छह ने दी कोरोना संक्रमण को मात

Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Six patients discharged from Kovid-19
फतेहपुर कोविड-19 से छुट्टी पाने वाले रोगियों को विदा करता चिकित्सीय स्टाफ - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर कोविड-19 से देवबंद निवासी महिला भाजपा नेता सहित छह रोगियों को बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल स्टाफ ने इन्हें पुष्प भेंट कर होम क्वारंटीन में रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए विदा किया।
विज्ञापन

अस्पताल इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि सभी रोगी बिना लक्षण वाले थे। ऐसे में इन्हें दस दिन तक उपचाराधीन रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। छुट्टी पाने वालों में देवबंद शिक्षक नगर निवासी भाजपा नेता सुगलेश शर्मा, उनके पति सुरेंद्र कुमार, खाताखेड़ी के नसीम अहमद, नानौता के अरविंद उनकी पत्नी बबली देवी और बेटी करिश्मा शामिल हैं। जाने से पहले अस्पताल की तरफ से इन सभी से फीड बैक फार्म भरवाए गए। सभी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद इन्हें तालियों के बीच कोरोना संक्रमण को मात देने पर उत्साहवर्धन करते हुए विदा किया गया। इससे पूर्व डा नवदीप ने सात दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के दौरान मास्क लगाने, बार बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दी। इस दौरान स्टाफ नर्स रोनिका सिंह, प्रियंका नेल्सन, प्रिंसी, देवयानी, नीरज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed