फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six major trains will run from today

आज से पटरी पर लौटेंगी छह प्रमुख ट्रेनें

Sun, 17 Jan 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Six major trains will run from today
सहारनपुर। कोरोना काल में काफी समय से बाधित चल रहीं छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। कोलकाता, हरिद्वार और अमृतसर रूट पर संचालित होने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक फेस्टिवल स्पेशल के रूप में 03005 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस और 03006 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन 18 से 22 जनवरी तक होगा। इनके साथ ही 02325 कोलकाता नंगल डैम स्पेशल और 02326 नंगल डैम कोलकाता स्पेशल और 02317 कोलकाता अमृतसर और 02318 अमृतसर कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी इस अवधि के लिए संचालित होंगी। कोहरे और आगे के हालात के अनुरूप इन ट्रेनों के संचालन में विस्तार संभव है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों से यात्रियों को कोलकाता, अमृतसर, हरिद्वार के अलावा पटना, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लुधियाना, जालंधर रामपुर, अमेठी, रायबरेली, नगीना, नजीबाबाद, फगवाड़ा सहित अन्य स्टेशनों तक के लिए सफर बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed