फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sitdown-strike-at-bsa-office in saharanpur

बीएसए दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
sitdown-strike-at-bsa-office in saharanpur
सहारनपुर। उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े स्कूल संचालकों ने बीएसए दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन कर बीईओ बलियाखेड़ी के निलंबन की मांग की। प्रदर्शनकारियों पर बीईओ के चित्र पर कालिख पोतकर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

 
सोमवार को संगठन से जुड़े शिक्षक बड़ी संख्या में बेरीबाग स्थित बीएसए दफ्तर पर इकट्ठा हुए। प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक मलिक ने कहा कि अधिकारियों की महिला शिक्षकों के साथ अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शिक्षक संघ ऐसे अधिकारियों को बेनकाब करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बीईओ बलियाखेड़ी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीईओ के लापरवाही के चलते ही सैकड़ों बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा। राहुल भारती और दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी बलियाखेड़ी के चित्र पर कालिख पोतकर भड़ास निकाली। बाद में बीईओ नगर क्षेत्र को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धनंजय शर्मा, संजय वर्मा, राहुल भारती, राजीव भारती, राजबल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, शशीकांत, अशोक पंवार, बबलू, दीपक कुमार, दिनेश रूपड़ी, संजय चौहान, विशेष सैनी, उमा देवी, सोनिया नेगी, बबली देवी, मनोज मलिक, नारायण सिंह, अमरदीप, सरिता, सीमा, सुभाष, हंसकुमार, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed