फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIT will record statements of more than 150 people

150 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज करेगी एसआईटी

Wed, 10 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SIT will record statements of more than 150 people
सहारनपुर। द कोऑपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी से सौ करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की जांच कर रही एसआईटी 150 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज करेगी। इनमें शराब फैक्टरी के गार्ड, क्लर्क और अधिकारियों के अतिरिक्त कंटेनर चालकों के भी बयान होने हैं। इसी तरह आबकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों के भी बयान दर्ज होंगे। कुछ लोगों के बयान एसआईटी ने ले भी लिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस देवरंजन वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी को भेजा है। बीते चार दिन से एसआईटी सहारनपुर में पड़ाव डाले हुए है। पहले दो दिन तक शराब फैक्टरी में छानबीन की गई थी। इसके बाद आबकारी कार्यालय में पहुंचकर पड़ताल हुई। फैक्टरी से शराब उत्पादन और सप्लाई समेत कई तरह का ब्योरा टीम ने जुटाया। इसी के साथ बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जिन लोगों के बयान दर्ज कराए जाने हैं, उन सभी को नोटिस जारी किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले शनिवार और रविवार तक सहारनपुर में जांच चलेगी। इसके बाद टीम उन्नाव जाएगी और वहां जांच होने के उपरांत शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। हालांकि एक टीम उन्नाव में भी छानबीन कर रही है, जो वहां पर शराब दुकानदारों के भी बयान लेगी।
विज्ञापन

600 बार से ज्यादा शराब लदे वाहनों की ट्रिप
फैक्टरी से शराब उत्पादन के साथ ही सप्लाई का ब्योरा टीम ने जुटा लिया है। पता चला है कि फैक्टरी से साल भर में 600 बार से ज्यादा शराब लदे वाहनों की ट्रिप होती थी। अब एसआईटी को यह पता लगाना है कि इसमें कितनी शराब एक नंबर में सही बिल्टी और सही बारकोड के जरिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आईपीएस देवरंजन वर्मा का कहना है कि टीम जांच कर पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है, अभी कई दिन जांच चलेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed