फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Saharanpur News: कलश यात्रा से श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ

Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
गांव पटनी में भागवत कथा से पूर्व कलश तथा भागवत जी की शोभायात्रा। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। एक सप्ताह तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा तथा भागवत पुराण की शोभायात्रा से हुआ। कलश यात्रा सभी मंदिरों से होती हुई कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

गांव पटनी में एक सप्ताह चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश तथा श्रीमद्भागवत पुराण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा कथा स्थल से शुरू होकर गांव के सभी मंदिर से होते हुए गुफा मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना के उपरांत कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पहले दिन कथा व्यास वृंदावन से पधारे आचार्य उमेश कृष्ण बृजवासी ने श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के महत्तम का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि जब अनंत जन्मों के हमारे पुण्य उदय होते हैं। तब हमें भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है। भागवत कथा को पुराणों में प्रेत पीड़ा विनाशनी कहा गया है। जिसने जीवन भर पाप ही पाप किए हों, उस पापी का उद्धार भी भागवत श्रवण के द्वारा संभव है।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत का पूजन पंडित आशीष शर्मा तथा पंडित नाथीराम शर्मा ने कराया। कलश यात्रा तथा आयोजन में अनिल सहगल, रजनीश, पूर्व प्रधान प्रमोद सैनी, तेजपाल सैनी, प्रवीण शर्मा, दीपक सैनी, वेदपाल धीमान, राजकुमार सैनी, उदल सैनी, सुनील सैनी, अंकित कुमार, सुभाष सैनी, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed