फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shreeji's cheers echoed in Ghat Yatra

घट यात्रा में गूंजे श्रीजी के जयकारे

Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Shreeji's cheers echoed in Ghat Yatra
मौहल्ला चौधरियान स्थित जैन मन्दिर से निकली कलश यात्रा में झंडा पूजन करते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहल्ला चौधरीयान स्थित श्री नंदीश्वर दीप जैन मंदिर का रजत वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इसके तहत भव्य घट यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मध्य प्रदेश से आए ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष, पंडित महेश चंद जैन, पंडित चंद्रभान जैन ने पूजा अर्चना कराकर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रभु श्री चंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विनय जै व कुबैर बनने का पुण्य अविनाश जैन प्राप्त हुआ। इस मौके पर जैन समाज अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि मोहल्ला चौधरियान स्थित जैन मंदिर में आने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। इस मौके पर संरक्षक चंद्र कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्री दिगंबर जैन मंदिर से घटयात्रा निकाली गई, जो मोहल्ला चौधरियान स्थित मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सचिन जैन, महेंद्र, दीपक जैन, अनिल जैन, ईशान जैन, इंद्र जैन, राजीव जैन, नीरू जैन, मंजू जैन, छवि जैन, राकेश जैन, सतेंद्र जैन, राजीव जैन, अजय जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, प्रकाम जैन, तरुण जैन, मान सिंह जैन मौजूद रहे।

मौहल्ला चौधरियान स्थित जैन मन्दिर से निकली कलश यात्रा में शमिल जैन समाज के लोग

मौहल्ला चौधरियान स्थित जैन मन्दिर से निकली कलश यात्रा में शमिल जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed