{"_id":"63f3b82c56282d43f4018ff2","slug":"shree-ram-and-balajis-shouts-echoed-saharanpur-news-c-14-1-126107-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: गूंजे श्री राम और बालाजी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: गूंजे श्री राम और बालाजी के जयकारे
Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बेहट़ रोड स्थित बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के समापन पर यज्ञ करते श्रद्घालु
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हो गए। भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सोमवार को श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य शुभम कौशिक, आचार्य दीपक अग्निहोत्री, आचार्य अरविंद शर्मा, आचार्य मोहित दीक्षित ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने आहुति दी। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि हमारे जीवन में सब कार्य हनुमान महाराज की कृपा से संपन्न होते हैं। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता है। हनुमान जी की शरण में आने वाले व्यक्ति के सब संकट हट जाते हैं। हमें नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
इस दौरान धीरज भारद्वाज, देवेंद्र बंसल, सतीश गुप्ता, विनीत शर्मा, भोला, सतीश शर्मा, दीपक सहगल, तपेश्वर, प्रमोद माहेश्वरी, अखिल, अजय सूरी, उमेश जोशी, नंदन राठौर, विनोद शुक्ला, शुभम सैनी मौजूद रहे।