फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Show cause notice to 12 fertilizer vendors

79 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 12 fertilizer vendors
सहारनपुर। उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग के दौरान दो दिन में 12 दुकानों पर अभिलेख अपूर्ण मिले और कुछ दुकानें बंद रहीं। ऐसे दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की ओर से उर्वरकों की दुकानों पर चेकिंग के लिए चार टीम गठित की गई हैं। टीमों ने दो दिनों में 79 उर्वरकों की दुकानों की जांच की। उर्वरक की गुणवत्ता की जांच के लिए 20 नमूने भी लिए। दुकानों पर उर्वरकों के दाम और स्टॉक आदि की जांच की गई। निरीक्षण के समय कुछ दुकानों पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए और कुछ दुकान बंद पाई गईं। ऐसे 12 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आदि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान देवेंद्र पांडेय, उप जिलाधिकारी देवबंद राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि रामजनत मिश्र, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्यादा यूरिया लेने वाले 20 किसान किए चिह्नित
सहारनपुर। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यकता से अधिक यूरिया खरीदने वाले 20 किसान जिले में चिह्नित कर लिए गए हैं। समितियों से इन किसानों से पूरी जानकारी ली जा रही है। किसानों के पास कितनी जमीन है और खेतों में कौन सी फसल बो रखी है, जिसके लिए यूरिया की जरूरत थी। साथ ही यह भी पता किया जाएगा कि किसानों ने आवश्यकता से ज्यादा यूरिया खरीदकर उसका क्या किया। इसकी जांच पूरी होने पर जल्दी ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed