फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Show-cause notice issued to Irrigation Department over negligence; displeasure expressed.

Saharanpur News: लापरवाही पर सिंचाई विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी, जताई नाराजगी

Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to Irrigation Department over negligence; displeasure expressed.
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही पर सिंचाई विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि उद्योग बंधु व व्यापार बंधुओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के बाद भी लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की। जिला कृषि अधिकारी की अनुपस्थिति पर रोष प्रकट किया। कहा कि कामधेनु उद्योग नगर में मुख्य मार्ग से रिया पैकेजिंग तक हॉक मिक्स प्लांट द्वारा सड़क निर्माण कार्य 15 और 16वें वित्त आयोग के तहत कराया जाएगा। देहरादून रोड मुख्य मार्ग पर स्थित रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण के कार्य में लापरवाही पर सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में पानी निकासी के लिए यूपीसीडा को नाला सफाई का कार्य करने के निर्देश दिए। आईआईए के सुझाव पर पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कम ऊंचाई और विद्युत तार को भूमिगत कराए जाने के निर्देश दिए। व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान कराया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी, लघु उद्योग भारती से अजय शर्मा, आईआईए से इशांत शर्मा, सीआईएस से अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, होजरी एसोसिएशन से मनजीत अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed