फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shootout: Raids continue to arrest absconding accShootout: Raids continue to arrest absconding accused, report filed by other side too

गोलीकांड : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी, दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shootout: Raids continue to arrest absconding accShootout: Raids continue to arrest absconding accused, report filed by other side too
देवबंद। धर्मपुर गुर्जर में देवस्थान बदलने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग की घटना में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने प्रकरण में केवल एक ही गिरफ्तारी की है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन



बता दें कि धर्मपुर गुर्जर गांव में महिपाल और सतीश पक्ष के बीच सैकड़ों वर्ष पुराने देवस्थल को बदलने को लेकर विवाद चल रहा है, यह विवाद सोमवार को संघर्ष में बदल गया, दोनों पक्षों के बीच पथराव फायरिंग हुई, जिसमें महिपाल का बेटा गौतम कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल पक्ष के रवि की तहरीर पर सतीश, प्रशांत, अनुज, हर्षित व बलजोरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, इसमें सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष के सतीश की तहरीर पर राजेंद्र, यशपाल, रवि, बिजेंद्र और गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, आरोप है कि आरोपियों ने उस पर बलकटी से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, गांव में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed