फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shock to BSP, former MLA Mahipal Singh Majra left the party

बसपा को झटका, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा ने पार्टी छोड़ी

Sun, 16 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shock to BSP, former MLA Mahipal Singh Majra left the party
सहारनपुर। जनपद में बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है। 23 साल से पार्टी के वफादार सिपाही रहे पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा ने शनिवार को पार्टी को अलविदा कह लिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र मायावती को भेजा। उन्होंने इस्तीफा उस समय दिया है, जब पार्टी ने जनपद की सातों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय कर दिए हैं। उनका अगला कदम क्या होगा। इसके लिए वह अपने समर्थकों और करीबियों के साथ चर्चा करने के बाद तय करेंगे।
विज्ञापन

महीपाल सिंह माजरा वर्ष 1998 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की थी। वर्ष 2007 में वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट से जीतकर विधानसभा भी पहुंचे। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती को लिखे त्याग पत्र में अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। महीपाल माजरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने 23 साल तक हर तरह से पार्टी की सेवा की है, लेकिन अब भारी मन से पार्टी को छोड़ रहे हैं। उनका अगला कदम क्या होगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों और रिश्तेदारों के साथ मशविरा कर रहे हैं। जल्द ही अगले कदम के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

बहनजी फाइनल करेंगी बसपा प्रत्याशी
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जनपद की सातों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी करीब तीन दिन पहले घोषित कर दिए थे, चंद घंटे बाद ही जिला अध्यक्ष ने सूची फाइनल नहीं होने की बात कहते हुए घोषित दावेदारों में बेचैनी पैदा कर दी थी। कई घोषित दावेदार अभी तक टेंशन में हैं। जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि पहले जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां के प्रत्याशी बहनजी के द्वारा घोषित किए जा रहे हैं। सहारनपुर के प्रत्याशियों को भी बहनजी ही फाइनल करेंगी। रविवार की शाम तक भी प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नेता के बसपा में आने की चर्चा
सहारनपुर। तीन दिन पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए जनपद के एक बड़े नेता के अब बहुजन समाज पार्टी में आने की संभावना है। शनिवार को राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर रही। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि चर्चा उन्होंने भी सुनी है, लेकिन वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed