{"_id":"69bee7c8c8135ba0a1001794","slug":"shia-community-did-not-celebrate-eid-sloganeering-led-to-heated-altercation-with-police-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-171803-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिया समुदाय ने नहीं मनाई ईद, नारेबाजी करने पर पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिया समुदाय ने नहीं मनाई ईद, नारेबाजी करने पर पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
देवबंद के थीतकी में प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग। स्रोत्र-वीडियोग्रैब
- ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत पर अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ कर रहे थे नारेबाजी
- जिम्मेदार लोगों के समझाने पर मामला हुआ शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नगर में शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार नहीं मनाया। नमाज के बाद उन्होंने विरोध स्वरूप बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच नोकझोंक हो गई।
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान हमले में शिया समुदाय के ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। इसे लेकर शनिवार को शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार नहीं मनाया। थीतकी गांव में शिया समुदाय के लोग बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे। इस दौरान मस्जिद से बाहर निकले लोगों ने खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों और कुछ जिम्मेदार लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया और लोग अपने-अपने घरों को चले गए। ग्राम प्रधान गुलबहार ने बताया कि आयतुल्ला खामनेई की मौत से शिया समुदाय दुखी और आक्रोशित है। उन्होंने विरोध स्वरूप नारेबाजी की। पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में सभी लोग शांत होकर वहां से चले गए।