फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shehzad of Saharanpur converted to Hindu religion and now took new name Karan Choudhary

UP: धर्म परिवर्तन कर शहजाद बना करण चौधरी, बोला- हिंदू धर्म में सबको मिलता है पूरा सम्मान, जान का खतरा भी जताया

Sat, 06 Jan 2024 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jan 2024 06:34 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर के शहजाद ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है। उसने अपना नाम करण चौधरी रख लिया है। उसने कहा कि हिंदू धर्म में सबको पूरा सम्मान मिलता है।

विज्ञापन
Shehzad of Saharanpur converted to Hindu religion and now took new name Karan Choudhary
शहजाद बना करण चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में महानगर के मोहल्ला शारदानगर निवासी शहजाद पुत्र युनूस ने मुस्लिम धर्म को त्याग दिया। युवक ने बजरंगल दल के कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ कर शुद्धिकरण कर अपना नाम करण चौधरी रख लिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को तिलक लगाया और गले में भगवा पटका पहनाकर अभिनंदन किया। युवक ने पूरी दुनिया में सनातन धर्म को सर्वोपरि बताया और बोला कि हिंदू धर्म में सबको सम्मान मिलता है।

विज्ञापन


आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में हवन-यज्ञ में आहुति डालकर धर्म परिर्वतन करने वाले 30 वर्षीय शहजाद उर्फ करण चौधरी ने बताया कि वह विद्युत निगम में संविदाकर्मी था, लेकिन कुछ समय घरेलू दिक्कत की वजह से उसने नौकरी छोड़ दी। सनातन धर्म दुनिया का सबसे अच्छा धर्म है। यहां गाय व नदियों को माता का दर्जा दिया गया। इसके साथ ही महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। वह बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रखता है। इस दौरान विहिप के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख कपिल मोहड़ा, पंडित अरुण, आर्यन, अनिल शर्मा, हिमांशु और विवेक सहित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

पिता ने कर रखी हैं दो शादियां
करण चौधरी का कहना है कि उसके पिता ने दो शादियां कर रखी हैं। दूसरी शादी करने पर पिता ने बहन राखी, मां रहमानी और उसे अलग कर दिया। वह ही घर का खर्च उठाता है। जल्द ही उसकी मां और बहन भी हिंदू धर्म अपनाएंगी।

यह भी पढ़ें: किसान आत्मदाह का मामला: उपचार के दौरान जगबीर ने तोड़ा दम, अफसरों के फूले हाथ-पांव, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

करण ने जताया जान का खतरा
करण चौधरी का कहना है कि हिंदू धर्म अपनाने पर उसे कुछ लोगों से जान का खतरा है। इसलिए उसे सुरक्षा दी जाए। कुछ लोग उसकी हत्या भी करा सकते हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने करण को सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि कोई दिक्कत होती है तो तुरंत पुलिस को बताए।

यह भी पढ़ें: पार्षदों से मारपीट मामला: सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed