फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Farmer self immolation case : Jagbir dies in hospital during treatment

किसान आत्मदाह का मामला: पुलिसफोर्स की मौजूदगी में गांव पहुंचा जगबीर का शव, ग्रामीणों का अंतिम संस्कार से इंकार

Sat, 06 Jan 2024 10:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के मवाना में खुद को आग लगाने वाले किसान जगबीर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, किसान की मौत से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Meerut Farmer self immolation case : Jagbir dies in hospital during treatment
किसान जगबीर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में एसडीएम दफ्तर के सामने खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत हो गई है। किसान का शरीर 70 फीसदी जल गया था, जिसके बाद उसे मेरठ के लिए रेफ किया गया था। वहीं, शनिवार को उपचार के दौरान किसान जगबीर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


न्यूटिमा अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि जगबीर की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, किसान की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा मृतक किसान जगबीर का शव

शनिवार की शाम को किसान का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मृतक किसान जगबीर के बड़े बेटे प्रिंस ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिलकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। जिसके लिए एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एसपी देहात कमलेश बहादुर को जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देर रात करीब 10 बजे मृतक किसान जगबीर का शव भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा। जिसे गांव के बाहर किसान जूनियर हाईस्कूल में रखा गया है। ग्रामीण और परिजनों ने हिंदू रीत- रिवाज के अनुसार, संस्कार करने की बात कहते हुए रात में संस्कार करने से मना कर दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से कहा गया है कि रविवार सुबह को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जगबीर की मौत से परिजनों में भारी आक्रोश
जगबीर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन मवाना जाकर धरना-प्रदर्शन की जिद पर अड़े हैं, जबिक कुछ ग्रामीण पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन परिजन नहीं मान रहे हैं। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक जगबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का कहना है कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सपा विधायक अतुल प्रधान और भाजपा नेता आकाश गुर्जर अभी गांव में मौजूद हैं। जो पीड़ित परिवार की ओर से कुछ मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी कोई मांग मंजूर नहीं की गई है। फिलहाल आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं, मृतक के बेटे आकाश ने थाने पर कई अधिकारियों के खिलाफ हत्या के मामले में तहरीर दी है।

एसडीएम आज पहुंचे थे गांव
एसडीएम अखिलेश यादव और थाना प्रभारी विजय बहादुर आज यानी शनिवार को गांव में पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया था। एसडीएम अखिलेश यादव ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। साथ ही कहा कि इस मामले में निष्पक्षता से पूरी जांच कराई जाएगी। लेकिन अब किसान की मौत होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

पिता को इंसाफ न मिलने पर टॉवर पर चढ़ा था नाराज बेटा
अलीपुर मोरना गांव निवासी जगबीर मामले में कोई कार्रवाई न होने पर छोटा बेटा आकाश गांव लगे टावर पर चढ़ गया था। जिसे देखकर ग्रामीण और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद आनन-फानन सैंकड़ों ग्रामीण और पुलिसकर्मी टावर के नीचे पहुंचे, जहां पर उन्होंने आकाश से नीचे उतरने की अपील की। लेकिन वह नहीं उतरा।

यह भी पढ़ें: पार्षदों से मारपीट मामला: सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की दी चेतावनी

इसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक गांव में पहुंचे थे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए कुछ रुपये दिए, जिसका आकाश ने विरोध किया। आकाश ने कहा था कि अगर पिता को इंसाफ नहीं मिला तो वह भी आत्महत्या कर लेगा।

यह भी पढ़ें: आत्मदाह का प्रयास: किसान की हालत नाजुक, बेटा टाॅवर पर चढ़ा, मंत्री दिनेश खटीक भी पहुंचे, भारी पुलिस-फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed