फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shaukat was murdered in protest against immoral relationship

अनैतिक संबंध के विरोध में की थी शौकत की हत्या

Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shaukat was murdered in protest against immoral relationship
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये हत्याआरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नूर बस्ती निवासी शौकत की हत्या पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई थी। नगर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के जीजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसएसपी डाक्टर एस चन्नपा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूरबस्ती निवासी शौकत कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। 12 जुलाई को दुकान से लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पत्नी की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक के भाई शहजाद ने शौकत का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कुछ लोगों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को शौकत के मोबाइल फोन की लोकेशन बेहट क्षेत्र में मिली। इसके बाद पत्नी के मोबाइल फोन की सीडीआर से पता चला कि शाहनवाज निवासी मोहल्ला सड़कपार बेहट से बातचीत करती है। पुलिस ने शाहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि शौकत की पत्नी के शाहनवाज, अपने सगे जीजा रफाकत व राशिद निवासी अबाबक्करपुर थाना मिर्जापुर से अनैतिक संबंध थे। शाहनवाज महिला से शादी करना चाहता था, पति शौकत इसका विरोध करता था। जिस पर आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। 12 जुलाई को तीनों आरोपियों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी थी और शव को बेहट क्षेत्र में एक तालाब में फेंक दिया था। शाहनवाज की निशानदेही पर बुधवार को पुलिस ने शव बरामद किया। हालांकि, हत्या किए जाने में शौकत की पत्नी का हाथ नहीं है।
विज्ञापन

कड़ी सजा दिलाने की मांग
मामले में शौकत के परिजनों ने एसपी सिटी राजेश कुमार से भी मुलाकात की। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। एसपी सिटी का कहना है कि हत्याकांड में शौकत की पत्नी की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed