फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shashikant Rathi of Muzaffarnagar became the winner in badminton.

Saharanpur News: बैडमिंटन में मुजफ्फरनगर के शशिकांत राठी बने विजेता

Mon, 20 Nov 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shashikant Rathi of Muzaffarnagar became the winner in badminton.
सहारनपुर के जैन डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता विजेता ​खिलाड़ी
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता में श्रीराम काॅलेज मुजफ्फरनगर के शशिकांत राठी ने जीत हासिल की। उन्होंने दून काॅलेज के जशांक कश्यप को 21-19 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
जैन काॅलेज में आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शशिकांत राठी ने अपने ही कॉलेज के ही सचिन कुमार को 21-16 से और दून कॉलेज सुंदरपुर सहारनपुर के जशांक कश्यप ने श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के भव्य बघेल को 21- 15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शशिकांत राठी ने दून कॉलेज के जशांक कश्यप को 21-19 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष प्रोफेसर हरिओम गुप्ता एवं प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में मनीष कुमार, अंशुल कुमार, शिखा रानी, आचार्य भीम रहे। इस दौरान विश्वविद्यालय के चयनकर्ता प्रोफेसर प्रवीण कादियान, प्रोफेसर लोकेश कुमार, प्रोफेसर मनु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- विश्वविद्यालय टीम की घोषणा
इस दौरान विश्वविद्यालय की टीम की घोषणा की गई। यह टीम 24 नवंबर से चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शशिकांत राठी, सचिन कुमार, भव्य बघेल, हर्षित उपाध्याय, कर्मेंद्र कुशवाहा एवं दून कॉलेज के जशांक कश्यप शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों में प्रथम स्थान पर जेवी जैन कॉलेज के कुश वर्मा, दूसरे नंबर पर श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के मुकुल सिंह, तीसरे स्थान पर आईआईएमटी कॉलेज के रक्षित राणा और चौथे स्थान पर दून कॉलेज के आर्यन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed