फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shanti Kalash Yatra

शांति कलश यात्रा निकाली

Tue, 21 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 21 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shanti Kalash Yatra
शांति कलश यात्रा का उद्घाटन करते सीएचसी प्रभारी डा. वीके मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गुज्जरवाड़ा शाखा की ओर से सोमवार को  नगर में शांति कलश यात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन


कलश यात्रा का उदघाटन सीएचसी प्रभारी डा. वीके मिश्रा ने किया। यात्रा सीएचसी से आरंभ होकर नगर के मेन बाजार, सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल इस्टेट, मजनूवाला रोड समेत अन्य स्थानों से होती हुई शाखा पर जाकर संपन्न हुई। शांति यात्रा में  कलश, शिव परमात्मा के ध्वज तथा सुंदर स्लोगन लिखी तख्तियां अलौकिक छटा बिखेर रही थी। 

यात्रा में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। यात्रा के बाद शाखा पर समारोह का आयोजन किया गया।   इस मौके पर सुधा बहन, प्रीतम, सुरेश, मनीषा, शालू, निधि, जगपाल, भूपेंद्र, तिलक, बिट्टू, प्रेम आदि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गुरु पूजा दिवस 23 को
देवबंद। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिवस 23 फरवरी को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संत निरंकारी मंडल सत्संग भवन के संचालक प्रकाश चंद ने बताया कि गुरु पूजा दिवस पर सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है, जिसमें संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाने के साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed