Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shabad Kirtan and Langar organized in Gurdwaras

गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और लंगर का हुआ आयोजन

Fri, 19 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan and Langar organized in Gurdwaras
रामपुर मनिहारान में नगर कीर्तन की अगुवाई करते हुए पंज प्यारे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलेभर में गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शबद-कीर्तन आयोजित हुए व शाम तक लंगर चला, गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र में गुरुनानक जन्मोत्सव कार्यक्रम सोमवार को सुबह ही शुरू कर दिए गए थे। क्षेत्र में कई जगह प्रभात फेरियां भी निकाली गईं। मंगलवार की रात से गुरुद्वारे भी रोशनी में नहा उठे। पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में सबसे पहले शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। विश्व शांति के लिए अरदास भी की गई। इसके बाद लंगर चला, लंगर में हजारों लोगों ने भाग लिया। रात को कई घंटे तक आतिशबाजी भी की गई। लंगर में कई विशिष्ट लोग भी शामिल हुए जिन्होंने अन्य लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सन्नी, लक्की बेदी, अरविंद पाल सिंह कपूर, अरविंद्र सिंह मखीजा, अंकुर तोमर, नवीन, चंद्र मोहन सभासद, तलविंद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, मीनू, मधु, साक्षी, निर्मल, गीता, सुमन, पूजा, सरोज, सुनीता, पुष्पा, कविता आदि की भागीदारी रही। गांव गुरु नानक पुरा, बोड़पुर, महंगी आदि स्थानों पर भी शब्द कीर्तन व लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर में गुरु नानक देव जी की जयंती पर लंगर का आयोजन किया गया। गुरुनानक देव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा गुरुवाणी श्रवण कराई गई। लाजपत उर्फ काला पंजाबी, वेदप्रकाश, आकाश अरोड़ा, बनारसीदास, प्रवीन कुमार चावला, शशि त्यागी, जयपाल सिंह, रमेशचंद सैनी, अनिल गाबा, अशोक कुमार अरोड़ा रहे। इसके अलावा फिरोजाबाद रोड स्थित डेरे पर भी अरदास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन मुख्य मार्गों से होकर निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह जगह फूल वर्षा से भव्य स्वागत कर शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन दिल्ली रोड पर स्थित खुराना कांपलेक्स से दिल्ली हाईवे, बस स्टैंड चौक, मेन बाजार से होकर निकाला गया। गुरुद्वारा सभा के प्रधान मजिन्दर सिंह, प्रबंधक मदनलाल बाठला, यशपाल सचदेवा, गोल्डी सचदेवा, इंद्रजीत, सतीश सचदेवा, टिंकू बाठला, अकुंश छाबड़ा, पलविन्द्र सिंह, हरप्रित सिंह, प्रभजीत सिंह, अमृत सिंह, मनजीत कौर, कुलदीप कौर, भूपेन्द्र कौर आदि रहे।

गुरुद्वारे मत्था टेकने पहुंचे सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं

गुरुद्वारे मत्था टेकने पहुंचे सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारा में लंगर तैयार करते सेवादार

गंगोह के पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारा में लंगर तैयार करते सेवादार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed