फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Several youths were defrauded of Rs 28 lakh on the pretext of sending them abroad; an FIR has been registered

Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर कई युवकों से 28 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 07:36 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 07:36 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवकों से करीब 28 लाख की ठगी कर ली गई। एक ही गांव के कई युवक इस ठगी का शिकार हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Several youths were defrauded of Rs 28 lakh on the pretext of sending them abroad; an FIR has been registered
कई युवकों से 28 लाख रुपये की ठगी - फोटो : Istock

विस्तार

गंगोह में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब इसी गांव के अन्य पीड़ितों के सामने आने के बाद ठगी का दायरा और बढ़ गया है। थाना तीतरों क्षेत्र के गांव रोशनपुर उर्फ चंदपुरा निवासी मोहम्मद दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गंगोह में संचालित गणेश इमिग्रेशन वीजा एंड इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों ने उसे यूरोप के लक्ज़मबर्ग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि अलग-अलग तारीखों में उससे नकद व ऑनलाइन माध्यम से करीब सात लाख रुपये ले लिए गए। बाद में दिए गए ऑफर लेटर व कॉन्ट्रैक्ट लेटर जांच में फर्जी निकले। तकादा करने पर केवल एक लाख रुपये लौटाए गए।

विज्ञापन

एक ही गांव के कई युवक बने ठगी का शिकार

इसी गांव के जाकिर हसन ने तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उससे 3 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की, जबकि एक अन्य पीड़ित अब्दुल कादिर से 5 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए गए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनके अलावा भी जान-पहचान के कई लोगों को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 28 लाख रुपये ठग लिए हैं।


तहरीर के आधार पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने थाना नकुड़ के गांव ढायकी निवासी आशीष, उसके पिता महिपाल सिंह, माता मुननी और राजपाल मल्हान निवासी बहादुरगढ़ झज्जर (हरियाणा) और अमित निवासी पानीपत (हरियाणा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सभी तहरीर को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है।

सहारनपुर के गंगोह में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवकों से करीब 28 लाख की ठगी कर ली गई। एक ही गांव के कई युवक इस ठगी का शिकार हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed