{"_id":"5ee5121b8ebc3e42f44156bb","slug":"seven-smack-smugglers-arrested-cash-worth-nine-lakhs-recovered-saharanpur-news-mrt486297014","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात स्मैक तस्कर गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात स्मैक तस्कर गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारो से वार्ता करते एसपी देहात विद्या सागर मिश्र
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह पुलिस ने सात स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। गिरफ्तार स्मैक तस्करों के पास से 8,95000 की नकदी व स्मैक भी बरामद की है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर बरेली, बदायूं और सहारनपुर के निवासी हैं। बरेली से स्मैक लाकर यहां पर पर बेचते थे।
सहारनपुर में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पत्रकारों से बताया कि शुक्रवार देर शाम कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम धलापड़-सलारपुरा लिंक मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक इको गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बिक्री के 8,95000 रुपये, 150 ग्राम स्मैक, 8 मोबाइल और एक इको गाड़ी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपित बरेली के थाना फरीदपुर निवासी रुखसार, जावेद, बरेली के ही भूरेशाह निवासी इशहाक, इरफान, बदायूं के थाना बिनावर निवासी इसरार, मेहराज व गंगोह के गांव खानपुर निवासी खालिद बताए गए हैं। फरार आरोपी गंगोह के गांव धलापडा निवासी आशिफ व बाढ़ीमाजरा निवासी बाजा बताए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बरेली से स्मैक लाकर गंगोह क्षेत्र के आशिफ व बाजा के माध्यम यहां बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। इसके अलावा आलमपुर निवासी सुखदेव सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब निकालने के आरोप में भी जेल भेजा गया है
बरेली से गंगोह तक जुड़े हैं नशा कारोबारियों के तार
गंगोह। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि इनका एक नेटवर्क है। जो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके तोड़ने का प्रयास किया है। आरोपी बरेली से स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ खरीदकर गंगोह क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बेचते हैं। आधा भुगतान वहीं पर किया जाता है और आधा भुगतान यहां आने के बाद किया जाता है। नशे के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।