{"_id":"63e13f2f7908a415bf53fd99","slug":"seven-senior-mbbs-students-expelled-for-three-months-for-ragging-saharanpur-news-c-14-1-mrt1037-107996-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रैगिंग करने पर एमबीबीएस के सात सीनियर छात्र तीन माह के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रैगिंग करने पर एमबीबीएस के सात सीनियर छात्र तीन माह के लिए निष्कासित
Mon, 06 Feb 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग के मामले में सात सीनियर छात्रों को तीन माह के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही इन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना जमा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।
पिलखनी स्थित शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में शनिवार की देर रात वर्ष 2019 के छात्रों ने वर्ष 2022 के छात्रावास में घुसकर छात्रों के साथ रैगिंग की थी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थी। रैगिंग की घटना से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई थी। कॉलेज प्रशासन ने एंटी रैगिंग समिति से जांच कराई। समिति ने 2019 सत्र के छात्र दिव्यांश, जयंत, रंग लाल मीणा, सुमित, त्रिदेव, अंकित, विवेक राज और शिवम वर्मा को चिकित्सा महाविद्यालय एवं छात्रावास से तीन माह के लिए निष्कासित कर दिया है। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी छात्रों पर कार्रवाई की गई है। सीनियर छात्रों से छात्रावास खाली करा लिया है।