{"_id":"5df927388ebc3e87df02843f","slug":"seva-samaapt-saharanpur-news-mrt459285935","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष की सेवा समाप्त
विज्ञापन

सहारनपुर। पिछले कई दिनों से चल रही लेखपालों की हड़ताल पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने नोटिस के बावजूद हड़ताल पर रहने और अन्य लेखपालों को उकसाने के आरोप में तहसील सदर के सांवलपुर नवादा क्षेत्र में कार्यरत एवं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव को हटाने का आदेश दिया है।
उप जिलाधिकारी सदर ने तहसीलदार सदर की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की है। आख्या के अनुसार लेखपाल राममूरत यादव पर आरोप है कि वे लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित रहे और शासन की ओर से हड़ताल को निषिद्ध एवं गैर कानूनी घोषित करने के बाद भी लेखपालों को उकसाते रहे। राममूरत बिना अवकाश स्वीकृत कराए 10 दिसंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्हें 13 दिसंबर को हड़ताल से वापस आने और राजकीय हित में कार्य करने की चेतावनी भी दी गई, लेकिन वे नहीं आए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी ने राममूरत यादव को सेवा हटा दिया है।
जारी रहा लेखपालों का धरना
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जनपद भर के लेखपाल मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकिशन ने की और संचालन जिला मंत्री राजेश कश्यप ने किया।