फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sending a letter to the family has threatened to kill like Udaipur in Saharanpur

UP: उदयपुर जैसी घटना की तरह हत्या की धमकी, घर के बाहर मिला पत्र, पढ़कर उड़े परिजनों के होश

Thu, 30 Jun 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

एक घर के बाहर धमकी भरा पत्र पड़ा मिला, जिसे पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए। पत्र में लिखा है कि उदयपुर जैसी घटना की तरह हत्या की जाएगी। धमकी से परिवार में दहशत है।

विज्ञापन
Sending a letter to the family has threatened to kill like Udaipur in Saharanpur
पत्र के बारे में जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जैसी घटना की तरह व्यापारी के बेटे के नाम हत्या करने की धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत फैल गई। धमकी भरा पत्र किराना व्यापारी को उसके घर के मुख्य द्वार पर पड़ा मिला, जिसको लेकर व्यापारियों ने कोतवाली रामपुर मनिहारान में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। धमकी भरा पत्र मिलने से व्यापारी परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के मोहल्ला महाजनान निवासी राजीव माहेश्वरी किराना व्यापारी है। उनका बेटा कन्हैया लाल उर्फ आयुष माहेश्वरी कपड़ा कारोबारी है। गुरुवार की सुबह 11 बजे व्यापारी के घर के मुख्य द्वार पर एक धमकी भर पत्र पड़ा मिला, जिसको उनकी पत्नी अनिता माहेश्वरी ने देखा। जब उन्होंने पत्र को उठाकर खोलकर देखा तो उसमें लिखा था (कन्या लाल माहेश्वरी अब तेरी हत्या की बारी है, उदयपुर घटना की तरह), जिसको पढ़कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिस पर परिजन दहशत में आ गए।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर कस्बे के व्यापारी एकत्र हो गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, कुलदीप गोयल, प्रदीप चौधरी, अंकित कश्यप, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन सैनी, अरविंद धीमान, शंशाक जैन, सुरेश सैनी, विरेश जैन, अभिषेक जैन, अजय, गौतम चौधरी, दिग्विजय आदि ने राजीव महेश्वरी के साथ कोतवाली रामपुर मनिहारान में घटना के संबंध में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी ने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News : मां को लहूलुहान देख निकली बेटे की चीख, वारदात से हर तरफ दहशत

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों को चिंहित करने का प्रयास कर रही है। व्यापारी के घर की तरफ जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed