{"_id":"63236611df888b6b4f3561af","slug":"semester-examinations-will-be-of-two-hours-not-three-saharanpur-news-mrt6054244197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नहीं दो घंटे की होगी सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नहीं दो घंटे की होगी सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आगामी 22 सितंबर को दोनों पालियों में होने वाली पेपर कोड 280101 के प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं दो घंटे की होंगी। 18 अगस्त को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम में परीक्षा की अवधि तीन घंटे बताई गई थी, जिसमें संशोधन किया गया है।
कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार 18 अगस्त 2022 को विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें सभी प्रश्नपत्रों के लिए तीन घंटे की समयावधि निर्धारित की गई थी। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित को सूचित किया जा रहा है कि 22 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं दो-दो घंटे की होंगी। पहली पाली पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस संबंध में सभी केंद्रों को भी निर्देशित किया जा चुका है।
25 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित परास्नातक एवं एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए अब 25 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण आठ अगस्त से चल रहे हैं, जिनकी अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्र हितों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं।