फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Selection of players for state competition

राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Selection of players for state competition
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुए ट्रायल के जरिए एथलेटिक्स के मंडलीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी सात और आठ जनवरी को प्रयागराज में होने वाली प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

चुने गए खिलाड़ियों में 100 मीटर दौड़ के लिए निशांत और आदित्य, 200 मीटर दौड़ के लिए रोबिन और जगदीप, 400 मीटर दौड़ के लिए निशांत और आदित्य, 800 मीटर दौड़ के लिए अंकित और भानु तथा 1500 मीटर दौड़ के लिए विशाल और अमरदीप तथा लंबी कूद के लिए संदीप और शारिक का चयन किया गया। शॉटपुट के लिए इमाद, ट्रिपल जंप के लिए सुहेल और रितिक, ऊंची कूद के लिए सुहेल, शारिक तथा 5000 मीटर दौड़ के लिए विनीत और 10000 मीटर दौड़ के लिए अंशुल का चयन हुआ। बालिकाओं में 100 मीटर के लिए इरा खान और दीपांशी, 200 मीटर दौड़ के लिए इरा खान और दीपांशी, 400 मीटर दौड़ के लिए तनु बर्मन, 800 मीटर दौड़ के लिए हिमांशी और स्वीटी, 1500 मीटर दौड़ के लिए स्वीटी, 10000 मीटर की पैदल चाल के लिए प्रीति चौहान और डिस्कस थ्रो के लिए वैशाली और कंचन का चयन हुआ। निर्णायकों में लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामशरण, दीपक शर्मा, रविकांत धीमान, पोपिन कुमार शामिल रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सचिव डॉक्टर एके गुप्ता और जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed