फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeing dirt Bifre DM

गंदगी देखकर बिफरे एडीएम

Sat, 24 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seeing dirt Bifre DM
जांच करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने दूसरे दिन जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल के शौचालयों में गंदगी देखकर वह बिफर गए।
विज्ञापन


जिला चिकित्सा अधीक्षिका को सुधार के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका की जांच की तो कई चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


एडीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो डॉ. डोली, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. अमित कुमार अनुपस्थित मिले। डॉ. निशा 19 सितंबर के बाद से चिकित्सालय नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मीनू मित्तल, डॉ. आरती और डॉ. ज्योत्सना ने उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज नहीं की। स्टाफ कर्मी शैलेश वर्मा, अर्चना भटनागर, संदीप कुमार, सलीम अहमद भी अनुपस्थित मिले। उषा चांद ने उपस्थिति दर्ज नहीं की थी।

ऐसे कर्मचारियों के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि चिकित्सक और कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति पंजिका में दर्ज करें और अवकाश स्वीकृत कराने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़े। 


एडीएम ने शौचालयों का निरीक्षण किया तो वहां भारी गंदगी मिलने पर साफ सफाई के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed