फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   security...

धर्मस्थलों से चौराहों तक पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 05 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
security...
धर्मस्थलों से चौराहों तक पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन कार्यक्रम और 15 अगस्त के मद्देनजर जिले में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी रहेगी। शहर से देहात तक सार्वजनिक स्थानों के अलावा धर्मस्थलों के आसपास और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस टीमों को लगाया जाएगा। देवबंद और जिले के अन्य मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी जरूरत के अनुरूप पुलिस फोर्स बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमों से कहा गया है कि पांच अगस्त को प्रस्तावित दीपोत्सव को लेकर होने वाले कार्यक्रमों पर सबसे अधिक नजर रखी जाए।

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने निर्देश दिए है कि सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही कोविड 19 के नियमों का पालन कराने का प्रयास किया जाए। कहीं भी अनावश्यक रूप से कोई भीड़, जुलूस या प्रदर्शन न हो, इसके प्रति सतर्क रहें। अधिकारियों को जरूरत के अनुरूप क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण के लिए भी कहा गया। शहर से ज्यादा देहात पर फोकस किया जा रहा है। यहां एक कंपनी आरआरएफ और एक कंपनी सीआरपीएफ के जवानों की तैनात की गई है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पांच अगस्त को मुख्य आयोजन तो अयोध्या में ही है। मगर यहां उसके संबंध में होने वाले संभावित कार्यक्रमों पर नजर रखी जाएगी। कोरोना काल को देखते हुए भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित अन्य स्थलों पर पहले से ही नियमित चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed