फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security arrangements will be tight during Kanwar Yatra

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

Sun, 07 Jul 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be tight during Kanwar Yatra
सहारनपुर कलक्ट्रेट ​स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम-एसएसपी व अन्य अ​धिकारी।
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसे लेकर मेरठ से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो।
विज्ञापन

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखा जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा और उनको सुविधाएं देना प्रशासन का काम है, इसमें कोताही न बरती जाए। कांवड़ शिविरों और कांवड़ मार्ग पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। कांवड़ यात्रा को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त किया जाए। संपूर्ण कांवड़ यात्रा की हेलीकॉप्टर से निगरानी व श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पड़ोसी राज्यों से समन्वय बनाकर रखें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने अवगत कराया कि कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण कर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने भी अवगत कराया कि कांवडि़यों की सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, नगरायुक्त संजय चौहान, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed