फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Secondary teacher roared at DIOS office

डीआईओएस दफ्तर पर गरजे माध्यमिक शिक्षक

Thu, 26 Aug 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Secondary teacher roared at DIOS office
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों के समय को लेकर शिक्षकों में रोष है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुशील पुंडीर ने सरकार पर शिक्षकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह एकजुटता के साथ सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें। राजेश्वर बंधु ने कहा कि शिक्षकों को शोषण से बचाना संघ की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम ने कहा कि शासन ने जिस प्रकार विद्यालयों का समय प्रात: आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक किया हुआ है वह स्वीकार्य नहीं है। जिलामंत्री रवि गुप्ता ने वित्त विहीन शिक्षकों के समान कार्य के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना बहाली एवं सभी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग दोहराई। धरने में नगर संयोजक ब्रिजेश पुंडीर, कोषाध्यक्ष राजेश त्यागी, मनोज शर्मा, सुषमा राजपूत, अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, बलबीर सिंह, सत्यवीर सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed