{"_id":"5e10dc828ebc3e8817373197","slug":"sdm-sent-show-cause-notice-to-lekhpal-saharanpur-news-mrt461990912","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने लेखपाल को भेजा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने लेखपाल को भेजा कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए थाने पर आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर बिना कारण अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने एक लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
शनिवार को सरसावा थाना के परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ठीक 10 बजे जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिए बैठ गए। एसडीएम नकुड़ ने बताया कि कुल चार शिकायतें आईं जिनके निस्तारण के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि झबीरण के लेखपाल राजेश कुमार को एक सप्ताह पहले एक शिकायत दी गई थी परंतु ना तो लेखपाल शिकायत का निस्तारण किया और ना ही शिकायत के विषय में कोई जानकारी दी। वहीं आज बिना किसी पूर्व सूचना के समाधान दिवस के आरंभ से लेकर समापन समय दोपहर दो बजे तक अनुपस्थित रहे। एसडीएम नकुड़ ने हल्का लेखपाल के आचरण को गंभीर मानकर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।