{"_id":"6887cd5299d4a3ab0e0e4dd0","slug":"sdm-in-unfit-vehicle-adms-vehicle-has-no-insurance-no-pollution-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-155038-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अनफिट गाड़ी में एसडीएम, एडीएम की गाड़ी का न इंश्योरेंस, न प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अनफिट गाड़ी में एसडीएम, एडीएम की गाड़ी का न इंश्योरेंस, न प्रदूषण
Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान एसडीएम की गाड़ी। संवाद
सहारनपुर। प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 10 हजार और बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना है। गाड़ी अनफिट मिलती है तो वह जब्त कर ली जाती है। इन नियमों को आम जनता भलीभांति जान चुकी है, लेकिन अधिकारी इन नियमों का कितना पालन कर रहे हैं, इसे लेकर अमर उजाला ने सोमवार को अफसरों की सवारी में लगी गाड़ियों की केंद्र सरकार के एम-परिवहन पोर्टल पर पड़ताल की। पड़ताल में पुलिस अफसरों की गाड़ियों के इंश्योरेंस और प्रदूषण ठीक मिले, लेकिन इन नियमों की धज्जियां उड़ाने में प्रशासनिक अधिकारी शायद आम जनता से भी आगे हैं। रामपुर मनिहारान एसडीएम अनफिट गाड़ी में चल रहीं हैं तो एडीएम की गाड़ी के प्रदूषण और इंश्योरेंस खत्म हो चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों में केवल डीएम की गाड़ी का इंश्योरेंस और प्रदूषण ठीक है।
आप भी जानिए इन गाड़ियों की स्थिति :
- एडीएम प्रशासन की गाड़ी संख्या यूपी16बीएम-5009 का इंश्योरेंस 11 फरवरी 2025 और प्रदूषण 9 जुलाई 2023 में खत्म हो चुका है।
- एडीएम फाइनेंस की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0493 का इंश्योरेंस पर एनए लिखा आ रहा है और प्रदूषण 22 मई 2023 में खत्म हो चुका है।
- एडीएम न्यायिक की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0369 का इंश्योरेंस 19 जनवरी 2025 और प्रदूषण भी 7 मार्च 2025 को खत्म हो चुका है।
- सीडीओ की गाड़ी संख्या यूपी15ईएफ-0933 का प्रदूषण 20 नवंबर 2024 को खत्म हो चुका है। हालांकि इंश्योरेंस 16 नवंबर 2026 तक है।
- नगरायुक्त की गाड़ी संख्या यूपी11सीटी-8838 का प्रदूषण 11 जनवरी 2025 में खत्म हो चुका है।
-- -- -- -- -- -
एसडीएम की गाड़ियों के हाल :
- एसडीएम रामपुर मनिहारान की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0348 का प्रदूषण 22 नवंबर 2022 को खत्म हो चुका और इंश्योरेंस एक जनवरी 1901 तक दर्शा रहा है। यहां तक कि गाड़ी की फिटनेस भी 31 अगस्त 2017 को खत्म हो चुकी है।
- एसडीएम नकुड़ की गाड़ी संख्या यूके07बीए-8000 का प्रदूषण और इंश्योरेंस ठीक है, लेकिन ड्राइवर का लाइसेंस डिजिटली इंपाउंड है।
- एसडीएम बेहट की गाड़ी संख्या यूपी11सीसी-3294 का इंश्योरेंस 16 सितंबर 2024 और प्रदूषण 15 मई 2023 को खत्म हो चुका है।
- एसडीएम देवबंद की गाड़ी संख्या यूपी11एजी-0506 का प्रदूषण 20 मई 2023 में खत्म हो चुका है।
-- -- -- --
पुलिस अधिकारियों की गाड़ी सभी मानकों पर खरी
पड़ताल के दौरान पाया गया कि पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां इन मानकों पर खरी उतरीं। डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात और एसपी ट्रैफिक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की गाड़ी के इंश्योरेंस, प्रदूषण और फिटनेस पूरी तरह ठीक मिले।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आम जनता पर छह माह में 13355 वाहनों के चालान
यातायात पुलिस की तरफ से जनवरी से लेकर जून माह तक अलग-अलग नियमों के तहत 13355 चालान काटे गए, जिनसे एक करोड़ 98 लाख सात 300 रुपये जुर्माना लगाया गया।
अधिकारी हो या फिर आम जनता, सभी के लिए नियम समान है। इंश्योरेंस से लेकर प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य सभी नियम पूरे होने चाहिए। अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा।
- मनीष बंसल, जिलाधिकारी
-- -- -- --
समय-समय पर सरकारी वाहनों की चेकिंग की जाती है। वाहनों के नियम पूरे कराने के लिए विभागों में पत्राचार भी कर चुके हैं। ऐसे वाहनों पर अब कार्रवाई की जाएगी।
- एमपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन