{"_id":"616321088ebc3eeb5c626d8b","slug":"schools-with-less-student-numbers-can-run-classes-in-one-shift-saharanpur-news-mrt5601017197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पाली में कक्षाएं चला सकते हैं कम छात्र संख्या वाले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पाली में कक्षाएं चला सकते हैं कम छात्र संख्या वाले स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है वहां एक पाली में कक्षाएं चलाई जा सकती हैं, जबकि अधिक संख्या वाले विद्यालयों को पूर्व की तरह दो पालियों में ही कक्षाओं का संचालन करना होगा। कोरोना संक्रमण कम होने के चलते शासन ने विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था में बदलाव के आदेश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि सभी बोर्ड के कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों को दो पालियों में कक्षाओं का संचालन करने के आदेश दिए गए थे। अब चूंकि कोरोना संक्रमण ना के बराबर है। ऐसे में जिन विद्यालयों में छात्र संख्या बेहद कम है और कक्षाओं का आकार ऐसा है, जिनमें एक साथ बच्चों को बैठाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो जाए, वहां एक पाली में कक्षाएं चलाई जा सकती हैं। अधिक संख्या वाले विद्यालयों, जहां एक साथ सभी छात्रों को बिठाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होता हो। वहां पूर्व की तरह दो पालियों में कक्षाओं का संचालन करना होगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सभी विद्यालयों को दोनों स्थितियों में करना ही होगा। एक पाली वाले विद्यालय सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगे, जबकि दो पालियों वाले विद्यालयों को पहली पाली सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलानी होगी।