{"_id":"65cfca0972b569d2ac04ba84","slug":"schools-and-hospitals-were-running-on-domestic-connections-problem-found-in-860-connections-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-118437-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घरेलू कनेक्शन पर चल रहे थे स्कूल और अस्पताल, 860 कनेक्शन में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घरेलू कनेक्शन पर चल रहे थे स्कूल और अस्पताल, 860 कनेक्शन में मिली गड़बड़ी
Sat, 17 Feb 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बिजली चोरी के बड़े मामले सामने आए हैं। घरेलू कनेक्शन के नाम पर स्कूल और अस्पताल चलते हुए मिले। विद्युत निगम ने जिले के ऐसे 2255 उपभोक्ता ट्रेस किए गए, जिनके कनेक्शन घरेलू हैं और काम व्यावसायिक कर रहे हैं। चेकिंग के दौरान अभी तक 860 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए उनके घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक कनेक्शन किए गए।
जिले में साढ़े छह लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए विद्युत निगम की टीम मॉर्निंग और छापे डाल रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर शहरी क्षेत्र में 50 से अधिक उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। विद्युत निगम ने बीएसए और स्वास्थ्य विभाग से स्कूलों और अस्पतालों की सूची निकलवाई, जिसके बाद 2255 ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए, जो घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली का प्रयोग कर रहे हैं।
इनमें 1750 स्कूल और 505 अस्पताल शामिल हैं। अब तक 1513 कनेक्शनों को चेक किया जा चुका हैं, जिनमें से अभी तक 860 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक में बदला गया। जो उपभोक्ता घरेलू से व्यावसायिक बिजली प्रयोग कर रहे हैं, इससे विद्युत निगम को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। अब इस नुकसान की भरपाई करने और लाइन लॉस को कम करने के लिए विद्युत निगम की ओर से रोजाना चेकिंग अभियान चलाया रहा है।
विज्ञापन
यह है स्थित
जिले में घरेलू कनेक्शन की बात करें तो पांच लाख 60 हजार है, जबकि व्यावसायिक कनेक्शन की संख्या 59 हजार है। दो किलोवाट तक घरेलू कनेक्शन होता है, जबकि इससे ज्यादा लोड है तो व्यावसायिक कनेक्शन लेना होता है। जिनकी यूनिट महंगी होती है।
घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं का सर्वे कराया जा रहा है। टैरिफ अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा चेकिंग के दौरान बिजली चोरी भी पकड़ी जा रही।
- आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण