{"_id":"5e3da87c8ebc3ee59a6af9b4","slug":"sbba-and-calvin-s-teams-won-cricket-matches-saharanpur-news-mrt467679176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीबीए और कैल्विन की टीमों ने जीते क्रिकेट मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीबीए और कैल्विन की टीमों ने जीते क्रिकेट मुकाबले
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ज्ञानकलश क्रिकेट मैदान पर आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को भी दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में कैल्विन क्रिकेट एकेडमी और दूसरे में एसबीबीए की टीम ने जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
पहला मैच सुधीर त्यागी क्रिकेट एकेडमी और कैल्विन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुधीर त्यागी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20.2 ओवर में मात्र 81 ही रन बनाकर आउट हो गई। कासिम ने 18 एवं सुभाष ने 19 रन का योगदान दिया। कैल्विन के लिए सक्षम ने पांच और शिवम ने दो विकेट लिए। 82 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी कैल्विन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। अमान ने 35 और मयंक ने 26 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और साईं क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट गवाकर 185 रन बनाए। प्रशांत वीर ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित और रोहन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम 145 रन बनाकर आउट हो गई। इस मौके पर अमित सेठी, लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, वकार अहमद, राकेश शर्मा, राजीव गोयल, विक्की चौधरी, सचिन, विनय, मृदुल गर्ग, रणधीर कपूर आदि मौजूद रहे।